
13-02-2025 TO 15-02-2025
GOVERNMENT POLYTECHNIC JAUNPUR ORGANIZING
Annual Games 2024-25
Rules for Annual Games 2024-25 (13/02/2025 to 15/02/2025)
General Rules for Students:-
-
छात्र एवं छात्राए proper sports dress और sports shoes पहन कर ही खेल में प्रतिभाग कर सकते है | प्रतिभाग न करने वाले छात्र एवं छात्रा अपने college यूनिफार्म में उपस्थित रहेंगे |
-
सभी छात्र एवं छात्राओ के पास स्वयं का आधार कार्ड होना चाहिए |
-
प्रत्येक हाउस के सभी सदस्य, हाउस के मेंटर, कप्तान एवं उपकप्तान के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करेंगे |
-
वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता 2024-25 से सम्बंधित सारी सूचनाये हाउस के मेंटर, कप्तान और उपकप्तान को उपलब्ध कराये जायंगे |
-
सभी हाउस के समस्त सदस्य अपने-अपने कप्तान के संपर्क में रहेंगे |
-
अनुशाशन-हिनता किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नही होगी |
-
किसी छात्र अथवा छात्रा को यदि अनुशाशन-हिनता का कोई भी कार्य करते पाया गया तो उक्त छात्र अथवा छात्रा को तत्काल वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता से निष्काषित करते हुए उसके विरुद्ध उचित दंड की व्यवस्था की जाएगी |
-
सभी हाउस के सदस्य, प्रतिभागी, उपकप्तान तथा कप्तान ससमय क्रीड़ास्थल पर उपस्थित रहेंगे | विलंभ से आने वाले प्रतिभागी को प्रतिभाग करने का मौका नही मिलेगा |
-
निर्णायक समिति द्वारा दिया गया निर्णय अथवा परिणाम, अंतिम एवं सर्वमान्य होगा |
-
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राए मोबाइल फ़ोन से किसी भी प्रकार की recording नहीं करेंगे | अन्यथा इसे अनुशाशन-हिनता माना जायेगा | जिसके लिए छात्र अथवा छात्रा स्वयं उत्तरदायी होंगे |
Rules for Participation (वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के नियम)
-
प्रत्येक हाउस के प्रत्येक सदस्य ट्रैक (Track Games जैसे 100 मी०, 200 मी०,400 मी०,800 मी० तथा 1500 मी० रेस/दौड़ ) तथा फ़ील्ड (Field Games जैसे ऊंची-कूद, लंबी-कूद, भाला-फेक, गोला-फेक, डिस्क-फेक ) के प्रस्तावित खेलों में से मिला कर अधिकतम 5 खेल में प्रतिभाग कर सकते है तथा शेष खेलो में (जैसे : वाद-विवाद, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और वॉलीबाल) में सदस्य बिना किसी बाध्यता के प्रतिभाग कर सकते है
-
प्रत्येक सदस्य जो खेल में प्रतिभाग करना चाहते है वे अपना नाम google फॉर्म के माध्यम से ही पंजीकृत कराएंगे जिसका लिंक इसी वेबसाईट तथा सभी हाउस कप्तान के पास भी उपलब्ध होगा | साथ ही जो प्रतिभागी जिस-जिस खेल मे प्रतिभाग कर रहा है अपना नाम (खेल के नाम के साथ ) हाउस के कप्तान को भी नोट कराएँगे |
-
पंजीकरण तिथि समाप्त होने के उपरांत किसी भी दशा में पंजीकरण संभव नहीं होगा | अतः समस्त प्रतिभागियों को ससमय पंजीकरण करना अनिवार्य है |
-
खेलो को बालक, बालिका एवं दिव्यांग वर्ग (बालक/ बालिका) में विभाजित किया गया है जिसमे छात्र एवं छात्राए अपने वर्ग के अनुसार प्रतिभाग कर सकते है |
-
सभी प्रतिभागी (बालक एवं बालिका वर्ग) हाउस लिस्ट में अपने क्रमांक संख्या को याद रखेंगे |
-
सभी प्रतिभागी के पास aadhaar card होना चाहिए |
-
सभी खेल के निर्णायक चरण दिनांक 13/02/2025 से 15/02/2025 के मध्य समय सारिणी के अनुसार आयोजित किये जाएंगे | परन्तु निर्णायक चरण से पूर्व Qualifires राउंड का आयोजन दिनांक 05/12/2024 से 07/12/2024 तक मे किया जायेगा जिसमे प्रतिभाग कर रहे सभी प्रतिभागियों में से निर्णायक चरण के लिए योग्य प्रतिभागी का चयन किया जायेगा |
-
किसी निर्णायक खेल के विजेता (प्रथम स्थान प्राप्त करने वाला) को स्वर्ण पदक (Gold Medal) से समान्नित किया जायेगा तथा वह विजेता स्वयं तथा अपने हाउस के लिए 5-5 अंक अर्जित करेगा |
-
किसी निर्णायक खेल के प्रथम उपविजेता (द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाला) को रजत पदक (Silver Medal) से समान्नित किया जायेगा तथा वह प्रथम उपविजेता स्वयं तथा अपने हाउस के लिए 3-3 अंक अर्जित करेगा |
-
किसी निर्णायक खेल के द्वीतीय उपविजेता (तृतीय स्थान प्राप्त करने वाला) को कांस्य पदक (Bronze Medal) से समान्नित किया जायेगा तथा वह द्वीतीय उपविजेता स्वयं तथा अपने हाउस के लिए 2-2 अंक अर्जित करेगा |
-
अंत में जिस प्रतिभागी का अंक, अंक तालिका में सबसे अधिकतम होगा उसे Sport Champion की उपाधि से समान्नित किया जायेगा |
-
अंत में जिस हाउस का अंक, अंक तालिका में सबसे अधिकतम होगा उस हाउस को Champion House घोषित किया जायेगा साथ ही उस हाउस के कप्तान, उपकप्तान, मेंटर को भी सम्मानित किया जायेगा |
-
पंजीकरण गूगल-फॉर्म, अंक तालिका, समय सारिणी, सूचना, इवेंट के फोटोज, इवेंट के विडियो आदि की जानकारी दिन प्रति दिन game website पर भी प्रदर्शित किये जायेंगे जिससे प्रत्येक हाउस की अंक तालिका में प्रगति सभी को प्रदर्शित हो सके |
